फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Crime: दस लाख की धोखाधड़ी में युवक के खिलाफ मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 20 May 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में इलेक्ट्रानिक्स दुकानदार से 10 लाख का माल धोखाधड़ी करके ले जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर लिया है। अन्य दुकानदारों से भी माल हड़पने का आरोप लगाया है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भोलेपुर बेवर रोड निवासी अवनीश कुमार की पॉलिटेक्निक के पास राठौर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है।
विज्ञापन


तीन माह पहले अमित कुमार नाम के युवक ने अवनीश के यहां किराए पर कमरा लिया और पत्नी बच्चों के साथ रहने लगा। अमित ने बताया कि वह अलीबाबा वेबसाइट पर ऑनलाइन बिक्री का काम करता था। उसने दुकान से कई बार बिजली का सामान, पंखा आदि खरीदा और समय पर भुगतान करता रहा। दो मई को अमित कुमार ने 10 लाख का माल खरीदा और एक दो दिन में भुगतान करने का वादा किया।

सके बाद वह पत्नी बच्चों को माल सहित लेकर चला गया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद हो गया। उसने आस-पास के कई अन्य दुकानदारों से उधारी में बिजली का माल खरीदा था। पुलिस ने अवनीश की तहरीर पर अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच में अमित कुमार का आधार कार्ड भी फर्जी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें