फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अधिशासी अभियंता ग्रामीण को जान से मारने की धमकी

Sat, 20 May 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ग्रामीण को दो दिन पहले फोन पर किसी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ग्रामीण सुरेंद्र कुमार के पास 17 मई की दोपहर 3.44 बजे एक नंबर से उनके सीयूजी नंबर पर फोन आया। दूसरे व्यक्ति ने बताया कि वह जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रठौरा मोहद्दीपुर से ज्ञानेंद्र कुमार कटियार बोल रहा है। इसके बाद उस व्यक्ति ने सुरेंद्र कुमार से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सुरेंद्र कुमार ने मोबाइल नंबर धारक व्यक्ति ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने ज्ञानेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मोबाइल नंबर को सर्विलांस सेल पर भेजकर धमकी देने वाले व्यक्ति के बारे में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें