फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धोखाधड़ी में लेखपाल, सचिव सहित तीन पर मुकदमा

Mon, 12 Jun 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर लेखपाल, सचिव सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा में अंबाला जिले के थाना कैंट के कस्बा बाजार छोटा शिवाला निवासी रामप्यारी उर्फ प्यारी ने मेरापुर थाने में मेघनाथ, लेखपाल शिव शक्ति अनिल, गांव रशीदपुर के ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि वह पिता बेचेलाल की दो संतान है। एक भाई मेघनाथ व दूसरी वह है। पिता ने दो शादी की थी। पहली पत्नी की संतान वह है। चाचा बच्चनलाल की मौत के बाद उनकी पत्नी नन्हीं देवी से पिता बेचेलाल ने शादी कर ली। नन्हीं देवी से भाई मेघनाथ हुआ। वह पिता के हिस्से के खेत की बराबर की हिस्सेदार है। वह जीवन यापन करने के लिए पुत्र के साथ अंबाला चली गई। इसी बीच मेघनाथ ने लेखपाल व सचिव से मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसको मृतक घोषित कर दिया। उसके हिस्से का खेत विरासत में अपने नाम पर दर्ज करवा लिया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर लेखपाल, सचिव व भाई के खिलाफ थाना सहित एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। तब कहीं जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें