फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष इरफान-उल-हक पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कांग्रेस के पूर्व विदेश मंत्री की मौजूदगी में प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के पिता के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला खड़ियाई निवासी भाजपा नेता विकास पांडेय की तहरीर पर शहर कोतवाली में कन्नौज निवासी सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना इरफान-उल-हक कादरी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें कहा कि एक यूट्यूब चैनल पर वीडियो प्रसारित हो रहा है। उसमें जिले की सभा में मौलाना इरफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पिता के बारे में अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। इससे मेरी व देश के आम नागरिकों की भावनाएं आहत हो रही हैं। इस मंच पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद भी दिखाई दे रहे हैं। यह आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। कोतवाली प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि मौलाना इरफान के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें