संकिसा। रंजिश में हमलावरों ने लोहे की रॉड मारकर दो भाइयों सहित चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव ऊनरपुर निवासी सचिन कुमार ने गांव के ही संजीव कुमार, समोद कुमार, अनिल, अरवेश, ग्रीश चंद्र, पवन के खिलाफ सोमवार की रात मुकदमा दर्ज कराया।आरोप लगाया कि 24 दिसंबर की शाम को वह अपने नलकूप पर जा रहा था। संजीव कुमार सहित सभी छह लोग रंजिश में पहले से घात लगाकर बैठे हुए थे।
इन लोगों ने रास्ते में संजीव को घेर कर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
शोर सुनकर भाई आदर्श, भाभी दिव्या व दादी प्रकाशवती भी आ गई। इन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। सिर में गंभीर चोट आने से सभी लोग घायल हो गए। आसपास के खेत में काम कर रहे लोगों के ललकारने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने चारों घायलों का सीएचसी मोहम्मदाबाद में मेडिकल कराया।