फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: मारपीट व धमकी देने में सात के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। दरवाजे पर गालीगलौज का विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव अलियापुर निवासी रीता देवी शनिवार की सुबह दरवाजे पर काम कर रही थी। उसी दौरान गांव के विनय, प्रमोद, शिवम, विकास, मोहनी, रीता, जशोदा दरवाजे पर आए और पुरानी रंजिश में गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी लोगों ने लात-घूसों से रीता को पीटा।
शोर सुनकर परिवार के लोगों के ललकारने पर ये लोग धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने रीता की तहरीर पर विनय सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें