फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पिकअप पर मवेशी लेकर जा रहे पांच ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा

Sun, 04 Jun 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। पिकअप पर मवेशी लादकर ले जा रहे पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने मवेशियों को ग्रामीणों को सुपुर्द कर सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को पुलिस कंपिल बदायूं मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक पिकअप पर कुछ लोग मवेशी लादकर ला रहे थे। कारव मोड़ पर पुलिस ने पिकअप को रोक लिया। पिकअप में 12 मवेशी बंधे हुए पड़े थे। पुलिस पिकअप सहित पांच लोगों को पकड़कर थाने ले आई। पकड़े गए लोग मवेशियों के संबंध में कोई प्रपत्र नहीं दिखा पाए।
पुलिस ने जनपद एटा में थाना बागवाला के गांव भगवंतपुर निवासी सत्यपाल, देवेंद्र, सुरजीत, थाना अलीगंज गांव कैल्ठा निवासी अनिल, गांव टपुआ नगला निवासी योगेश के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया। पिकअप से पशुओं को निकालकर आसपास के ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें