शमसाबाद। अपना दल के जिला उपाध्यक्ष सहित तीन लोगों से मारपीट कर नकदी व जेवर लूटने के मामले में पुलिस ने 12 नामजद व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कराया।
थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी अपना दल के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुर्मी मंगलवार सुबह दस बजे ससुर, साले व चचिया ससुर के साथ कार से खुड़िनाखार से वापस ससुराल खुड़ना वैद्य जा रहे थे। दलेलगंज के पास एक बोलेरो व तीन बाइक पर सवार होकर नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव परमनगर निवासी प्रशांत यादव, अंशुल यादव, हिमाचल यादव, मोहल्ला मंझना निवासी मोनू पाल, उत्कर्ष, भरत चतुर्वेदी, गांव बलीपुर भगवंत निवासी यशपाल यादव, विक्की यादव,सचिन गुर्जर, गांव कुइयांधीर निवासी संजय प्रजापति, गांव अद्दूपुर निवासी सुधांशु यादव, नवाबगंज कस्बा निवासी विकास यादव व छह अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया।
गाली गलौज कर अवैध असलहे व धारदार हथियार से मारने पीटने लगे। इन लोगों ने दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी व 32 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे की बट से उसको व ससुर, साले को भी घायल कर दिया। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।