फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दहेज हत्या में पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग कर प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने महिला के पति समेत सात ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज किया है। महिला के पिता के एसपी के शिकायत करने पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दिउसी हुसैनपुर निवासी शिवचंद्र ने जनपद शाहजहांपुर मोहल्ला रेती रामचंद्र मिशन निवासी पति देवेश मिश्रा, ससुर रामकिशोर मिश्रा, सास मीरा देवी, ननद सपना, देवर शिवा, जेठ अवनीश, हरिकिशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि पुत्री कल्पना उर्फ गुल्ली की शादी 31 मई 2023 को देवेश मिश्रा के साथ की थी।
शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी करने से मना करने पर इन लोगों ने पुत्री कल्पना को पीटा उसको जान से मारने की धमकी दी। डेढ़ माह पहले पुत्री कल्पना ने बेटी को जन्म दिया। इन लोगों ने कल्पना का इलाज नहीं कराया। 22 मार्च को यह लोग पुत्री को मायके छोड़कर चले गए। पुत्री कल्पना को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। 25 मार्च को पुत्री की मौत हो गई। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें