फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट में 14 के खिलाफ मुकदमा

Thu, 23 Feb 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखबाद। घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट के मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मड़ैयन निवासी चंद्रकली का गांव के ही संतोष कुशवाह से मकान को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। कोर्ट में मुकदमा भी विचाराधीन है। 20 फरवरी की रात लगभग आठ बजे संतोष कुशवाह, संतराम, बबलू, सत्यपाल, अवनीश, रोहित, राजेश, राजीव, नेकराम, रामजी यादव, घासीराम, रविता, रंजीता, नन्ही देवी लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। इन लोगों ने उसको पीट दिया। बचाने आए पति रामनिवास के साथ भी मारपीट की। घर में रखे अनाज के बोरे सड़क पर फेंक दिए। घरेलू सामान तोड़ दिया।
12 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर व मोबाइल लूटकर ले गए। पुलिस ने चंद्रकली की तहरीर पर संतोष सहित 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें