फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव उगरपुर निवासी 65 वर्षीय सूबेदार ने मंगलवार रात आम के पेड़ पर अंगौछे के सहारे फांसी लगा ली। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूबेदार खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। सूबेदार लंबे समय से सांस की बीमारी से परेशान थे।