फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बस स्टैंड पर कार सवारों ने जलपान गृह बना रहे कर्मियों को भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस स्टैंड जलपान गृह का निर्माण कर रहे लोगों से कार सवारों ने गाली-गलौज कर दी। उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर काम बंद करवा दिया। ठेकेदार ने एसपी और थानाध्यक्ष को सूचना दी है। फिलहाल काम रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के पूर्वी गेट पर करीब दो दशक से रेस्टोरेंट चल रहा था। शुक्रवार को विनियमित क्षेत्र के जेई, पालिका के ईओ, एआरएम ने बुलडोजर लेकर अतिक्रमण ध्वस्त कर रेस्टोरेंट को हटवा दिया था। क्षेत्रीय प्रबंधक ने उसी स्थान को जलपान गृह के लिए शिकोहाबाद के रानू शर्मा के नाम आवंटन कर दिया था। शनिवार को उस स्थान की नापजोख करने के बाद ठेकेदार को दे दी गई थी। रविवार सुबह ठेकेदार ने कर्मचारी लगाकर समतलीकरण का काम शुरू कराया।
करीब 10 बजे एक कार से पांच लोग आए। उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। रानू शर्मा ने जब भूमि आवंटित होने की बात कही, तो उन्होंने जान से मारने दी धमकी दी। काम कर रहे लोग घबराकर भाग गए।
विज्ञापन

ठेकेदार ने बताया कि उन्होंने फोन पर एसपी को सूचना दी, मगर किसी और ने उठाया। कादरीगेट थानाध्यक्ष को भी बता दिया। पीड़ित ने तहरीर भी दी है। रानू शर्मा ने बताया कि मौके पर लगा एक फ्लेक्स भी फाड़ दिया गया है। थानाध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि उनके पास किसी तरह के विवाद की सूचना नहीं है। शांति व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें