फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में कार पलटी, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। गमी में शामिल होने जाते वक्त ट्रैक्टर बचाने के प्रयास में एक कार पलट गई। उसमें सवार दो मासूम समेत सात लोग घायल गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मंगलीपुर फरीदपुर निवासी संजू के साले का हरदोई के हरपालपुर में निधन हो गया था। रविवार सुबह संजू ने किराये की कार की। सुबह करीब नौ बजे वह गांव से चले। प्रहलादपुर गांव के पास अचानक सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर आ जाने से चालक महेश कार से नियंत्रण खो बैठा। उसमें सवार संजू के पिता पूरन लाल (60), बेटा गोपाल (8), कृष्णा (10), परिवार के पप्पू (50), सचिन (22), चालक महेश (28) और सचिन की मां घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। इसके बाद उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में घायलों में सुधार बताया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें