फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गोवंश को बचाने में कार पलटी, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। पटना शिव मंदिर से जल चढ़ा कर लौट रही कार गोवंश को बचाने के चक्कर में पानी में पलट गई। कार में बैठे यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

थाना कायमगंज के कुआ खेड़ा निवासी चालक रिंकू सहित करीब सात यात्री कार में सवार थे। बदायूं जिले के थाना उसावा क्षेत्र में पटना शिव मंदिर में जल चढ़ाने गए थे। वापस आते समय थाना राजेपुर के गांव मोहद्दीपुर बदायूं मार्ग पर गोवंश सामने आ गया। बचाने में कार बाढ़ के भरे पानी में पलट गई। ग्रामीणों को जानकारी होने पर सभी सवारियों को बाहर निकाला। किसी कार सवार को चोट नहीं आई। कार को क्रेन से बाहर निकाला गया। कार को पानी से निकालते समय करीब आधा घंटा तक दोनों तरफ जाम लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें