फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हाईवे पर कार ने टेंपो को मारी टक्कर, छह घायल

विज्ञापन
फोटो-2 ब्रजेश
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रामगंगा की ओर से हाईवे पर पांचाल घाट आ रहे सवारियों से भरे टेंपो में तेज रफ्तार कार ने पीछे से चक्कर मार दी। टेंपो सड़क किनारे पलट गया, जबकि कार दूसरी तरफ रेलिंग से टकराकर रुक गई। दुर्घटना में टेंपो सवार छह यात्री घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव सीढ़े चकरपुर निवासी अनुज कुमार (30) शनिवार दोपहर में अपना टेंपो रामगंगा की ओर से सवारियां भरकर पांचाल घाट आ रहे थे। वह जब गढि़या और जमापुर गांव के बीच पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने पास लेने के चक्कर में टेंपो में टक्कर मार दी। उसमें सवार चालक के अलावा महमदपुर के ब्रजेश (28), रामबहादुर (60), राजेश (28), सुरजीत (35),अवधेश (32) घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर राजेश को रेफर किया गया है। राजेपुर पुलिस ने कार और टेंपो को कब्जे में ले लिया।

फोटो-2 ब्रजेश

फोटो-2 ब्रजेश

फोटो-2 ब्रजेश

फोटो-2 ब्रजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें