फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से कार हुई क्षतिग्रस्त, सवारियां बाल-बाल बची

विज्ञापन
हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
इटावा बरेली हाईवे पर शनिवार रात अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे उसमें बैठे लोग बाल-बाल बच गए। ईंटों से भरी ट्राली पलटने से हाईवे पर शनिवार रात जाम लग गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों नें ट्राली को सड़क से हटवा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव मुड़गांव निवासी पूर्व सैनिक किशनपाल सिंह राठौड़ की पत्नी अंजू देवी का निधन हो गया था। शनिवार को तेरहवीं संस्कार था। रात करीब दस बजे किशनपाल ने भाई की कार से रिश्तेदारों को गैस प्लांट के पास छोड़ने को भेजा, ताकि वहां से बस से वे घर चले जाए। कार गैस प्लांट के नजदीक पहुंची, तभी तेज रफ्तार से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी।
इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें बैठे लोग बाल-बाल बच गए। ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे इटावा-बरेली हाईवे पर जाम जाम लग गया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर ट्राली को हटवा कर सड़क पर फैली ईंटों को हटवाया।
विज्ञापन

इसमें करीब एक घंटा लगने से हाईवे पर जाम लगा रहा। किशनपाल ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। कार क्षतिग्रस्त हुई थी। कोई कार्रवाई करना नहीं चाहते, इस कारण तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें