फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पेड़ से टकराई कार, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। खाटू श्याम से लौटते समय एक कार जानवर को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकरा गई। हादसे में झांकी सजाने वाले किशोर की मौत हो गई, जबकि महिला कलाकार समेत दो घायल हो गए।
विज्ञापन

शमसाबाद के मोहल्ला चौखंडा निवासी प्रिंस शाक्य (17) खाटू श्याम संकीर्तन में झांकी सजाने का काम करता था। शनिवार रात कलान के लक्ष्मी गेस्ट हाउस में प्रवीन कुमार ने कीर्तन करवाया था। कानपुर के द्विवेदीनगर के अखिलेश तिवारी की बेटी भजन गायक दीपांशी तिवारी (22), प्रिंस (17), शमसाबाद के चौखंडा के मोहन उर्फ मोनू (24), बदायूं के उसावां निवासी रिषभ व अंकुर रात करीब दो बजे कीर्तन समाप्त करने के बाद रिषभ व अंकुर बाइक से उसावा चले गए। प्रिंस, मोहन उर्फ मोनू और दीपांशी कार से लौट रही थीं। रात करीब साढ़े तीन बजे अमृतपुर के पास बलीपट्टी के सामने अचानक जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार सड़क किनारे खड़े गूलर के पेड़ से टकरा गई। प्रिंस कार में आगे बैठा था। तीनों घायलों को सीएचसी लाया गया। डॉ. सुमित राजपूत ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायल इलाज कराने के बाद चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें