फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रसोई सिलिंडर से गैस डालते वक्त कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। रसोई सिलिंडर से गैस डालते वक्त कार में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। आसपास खड़ी अन्य कारों को आनन-फानन में निकाला गया।
विज्ञापन

कस्बे के रोहिला चौराहा स्थित एक अहाते में रसोई गैस सिलिंडर से गैस डाली जा रही थी। अचानक कार में आग लग गई। चंद मिनट में कार को धू-धूकर जलता देख भगदड़ मच गई। आसपास खड़े लोगों ने अन्य कारों को बाहर निकाला। अंदर रखे गैस सिलिंडरों को भी बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

आसपास रहने वाले लोग मकान और दुकानें बंद करके भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल को जानकारी दी। जब तक दमकल पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। कार में चार बार विस्फोट होने से राहगीर भी सहम गए। बताया जाता है कि यहां सालों से कारों में गैस डालने का अवैध कारोबार चल रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि दोषियों की पहचान कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें