फर्रुखाबाद। कंपिल में देसी शराब ठेका की कैंटीन बंद कर घर लौट रहे बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेलमेट न लगे होने से उसके सिर में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।
फतेहगढ़ के मोहल्ला नोनमगंज निवासी अभिषेक दिवाकर (35) कंपिल में देसी शराब ठेका पर कैंटीन चलाता था। शुक्रवार रात कैंटीन बंद करके वह बाइक से घर लौट रहा था। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर शमसाबाद थाने के गांव हजियांपुर के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को शमसाबाद सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया।
शमसाबाद अस्पताल के स्टाॅफ ने अभिषेक के मोबाइल से छोटे भाई बॉबी को सूचना दी। जब तक एंबुलेंस से अभिषेक को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें लगी होने से साफ है कि वह हेलमेट नहीं लगाए था। यदि हेलमेट होता तो जान बच सकती थी। भाई बॉबी ने बताया कि भाई की शादी नहीं हुई थी।