फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगेटिव रिपोर्ट के लिए कोरोना को दावत देते दिखे प्रत्याशी व एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना को दावत देते दिखे प्रत्याशी व एजेंट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना स्थल पर जाने की अनुमति के लिए प्रत्याशी व एजेंटों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट की जरूरत है। शनिवार को इसके लिए ये लोग कोरोना को दावत देते नजर आए दिखे। सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह फेल होने के साथ खिड़की पर लगी भीड़ में जमकर धक्कामुक्की हुई।
रविवार को सभी सात ब्लॉकों में मतगणना होगी। मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए प्रत्याशियों व उनके एजेंट के अलावा कर्मचारियों को कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट पर ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए शनिवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों में प्रत्याशी व उनके एजेंटों की जांच की गई। ब्लॉक बढ़पुर कार्यालय परिसर भीड़ से खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर भी प्रत्याशी व एजेंट घूम रहे थे। इस कदर भीड़ थी जैसे कोरोना का भय ही न हो। जांच कराने और रिपोर्ट लेने के लिए एक-दूसरे पर चढ़े जा रहे थे। कई बार भीड़ में धक्कामुक्की भी हुई। फिलहाल पुलिस या किसी अधिकारी ने कोविड नियमों व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की जहमत नहीं उठाई। शाम तक टेस्टिंग के लिए प्रत्याशी व एजेंटों की परिसर में भीड़ लगी रही।
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में पास बनवाने के लिए भीड़
मतगणना के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी व उनके एजेंटों को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में पास जारी किए गए। इसके लिए शनिवार को दिन भर काउंटरों पर भीड़ रही। वहीं यहां भी कोविड नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं। कहीं भी कोविड हेल्प डेस्क स्थापित नहीं की गई।
कायमगंज ब्लॉक में भी रही मारामारी
कायमगंज। यहां भी मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए पास बनवाने को लेकर मारामारी रही। वहीं कोविड जांच कराने के दौरान दौरान दो गज केे दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ती रही। मतगणना एजेंट का पास बनाने के लिए न्याय पंचायत बार टेबलें लगाई गईं थीं। पहले पास बनवाने को लेकर सभी एक दूसरे के नजदीक खड़े रहे। दोपहर करीब दो बजे भारी भीड़ की सूचना पर पुलिस पहुंची।
पुलिस ने लोगों की लाइन लगवाई। इसके बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सका। ब्लॉक कार्यालय परिसर में कोविड जांच के दौरान भी लोग लापरवाह दिखे। स्वास्थ्य टीम ने 130 लोगों की एंटीजन किट से जांच और करीब 500 थर्मल स्कैनिंग की। डॉ नितेश गंगवार ने बताया जो लोग पास बनवाने पहुंचे उन सभी की जांच की गई है।
कमालगंज में जांच के लिए धक्कामुक्की और हंगामा
कमालगंज। सीएचसी के लैब टेक्नीशियन राजीव कटियार व संजीव ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे ब्लाक कार्यालय के सभागार में एंटीजन किट से प्रत्याशियों की कोरोना जांच शुरू की। मतगणना पास बनवाने आए प्रत्याशी व गणना एजेंट लाइन में लग गए। कर्मचारी थोड़ा सा दरवाजा खोलकर जांच कर रहे थे। बार-बार भीड़ के कारण दरवाजे पर दबाव बन रहा था।
50 लोगों की ही जांच हो पाई थी कि परेशान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सामान समेट लिया। पीछे लगे लोगों ने पूछा तो आगे खड़े लोगों ने कहा कि कर्मचारियों का कहना है कि मशीन खराब हो गई है। यह सुनकर लोगों में हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

कुल 2700 उम्मीदवारों के अलावा उनके गणना एजेंट भी लाइन में लगे थे। वहीं एंटीजन किट 350 ही आईं। ब्लाक कार्यालय से जान बचाकर लौटे कर्मचारियों ने सीएचसी में जब जांच शुरू की तो वहां भी भीड़ से व्यवस्था बिगड़ी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें