फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाड़े से नहीं मिल रही राहत, लोग परेशान

Sun, 18 Jan 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। गलन आफत बढ़ा रही है। इससे कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। नियमित अलाव न जलने से लोग मुश्किल में हैं। रविवार को भी सर्दी का कहर रहा। धूप न खिलने से आलू में झुलसा व सरसाें में मांहू रोग के लक्षण दिखने लगे हैं।
विज्ञापन


कई दिनाें से धूप नहीं निकल रही है। सुबह से रात तक धुंध छाई रहती है। हवाआें से मौसम में गलन बनी हुई है। ऐसे में बाजार से रौनक गायब है। पालिका और प्रशासन के अलाव ठंडे हैं। इनकी ओर से अलाव वाली लकड़ी कब डाली जाती,  किसी को भी नहीं पता चलता है। भीड़ वाली जगहाें पर अलाव दिखाई ही नहीं देते हैं। लोग अपनी जेब से पैसा खर्च कर अलाव जलवा रहे हैं। सोमवार को सूरज पर धुंध हावी बनी रही।

सर्दी से निर्माण कार्य कम हो रहे हैं। इससे मजदूरी का भी संकट है। यात्रियाें की तादाद गिरने से रिक्शा व टेंपो चालकाें की कमाई पर भी असर हुआ है। इस समय सिर्फ गर्म कपड़ों की बिक्री करने वाले मुनाफे  में हैं। इसी से संडे बाजार में सर्दी का असर कोई खास नहीं हुआ। यहां पूरे दिन बिक्री होती रही। अपर जिला कृषि अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि आलू में झुलसा व सरसों में मांहू रोग आशंका बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें