फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला कटरा बख्शी निवासी अर्जुन की पत्नी सुमन के मोबाइल पर शुक्रवार को कादरीगेट के एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के मोबाइल से फोन किया। कहा कि मोहल्ला गढ़ी हिम्मत बहादुर में आ जाओ, मकान का समझौता करवा देंगे। सुमन ने बतयाा कि वह जेठ और बहन की बेटी जान्हवी के साथ गई। वहां पहले से ही मौजूद चारों लोग गाली-गलौज करने लगे। पति ने मना किया, तो मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। (संवाद)