फर्रुखाबाद। पालतू कुत्ते के काटने के विरोध में हुई मारपीट की रिपोर्ट आईजी के आदेश पर पुलिस ने एक माह बाद लिखी है।
कादरीगेट थाने के गांव चांदपुर निवासी अनुज कुमार ने गांव के ही माना, प्रशांत, प्रमोद, अमरदीप, चंदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि यह लोग पालतू कुत्ता सड़क पर छोड़ देते हैं। पांच जुलाई को सुबह कुत्ता दरवाजे पर लेट्रीन कर रहा था। शिकायत करने पर गाली-गलौज की गई। 112 नंबर पुलिस बुलाई। उसी दिन थाने में तहरीर भी दी। दबंग एकराय होकर दोपहर में घर में घुस आए। गाली-गलौज कर चंदन ने चाकू से हमला किया। इससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने डॉक्टरी कराई, मगर मुकदमा दर्ज नहीं किया।