फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के समर्थन में भाजपा ने निकाली जनजागरण पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शनिवार को जन जागरण अभियान पदयात्रा निकाली। इसके बाद बद्री विशाल डिग्री कालेज में सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता व सांसद मुकेश राजपूत के नेतृत्व में गुरुगांव देवी मंदिर में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से हाथों में तिरंगा लेकर जनजागरण अभियान पदयात्रा शुरू हुई। भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगाते हुए बीबीगंज, टाउनहाल, पल्ला, चौक, घुमना, लालगेट होते हुए सभास्थल बद्री विशाल डिग्री कॉलेज पहुंचे। यात्रा का कई स्थानों पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। जनसभा में मुख्य अतिथि कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कांग्रेस ने सीएए के विरोध में भारत बचाओ रैली निकाली जो भारत जलाओ रैली रही। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं। डा. नरेंद्र पांडेय ने कहा कि सीएए कानून देश हित में है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने पड़ोसी देशों में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने वाला कानून बताया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा विपक्ष के पास केंद्र सरकार को घेरने का कोई भी मुद्दा नहीं है। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने अपने विचार रखे। डा. सुबोध वर्मा, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, अमर सिंह खटीक, निवर्तमान जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन शैलेंद्र सिंह राठौर ने किया। भास्कर दत्त द्विवेदी, दीपेश, प्रांशु दत्त द्विवेदी, ठा. वीरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, कुलदीप गंगवार, कायमगंज चेयरमैन सुनील चक, मिथिलेश अग्रवाल, डा.बीके गंगवार, अशोक कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें