फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दो प्रधान व 21 सदस्य पद पर उपचुनाव छह अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में प्रधान पद के दो, ग्राम व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 21 रिक्त पदों पर उपचुनाव छह अगस्त को कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिसूचना जारी कर उपचुनाव के कार्यक्रमों की तिथि निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन


जनपद में ग्राम प्रधान के दो, सदस्य के 20 व क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक पद रिक्त है। इन सभी पदों को भरने के लिए उपचुनाव कराने की जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने अधिसूचना जारी कर दी है। ब्लाॅक कमालगंज की अनारक्षित ग्राम पंचायत अभयपुर व मोहम्मदाबाद की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित ग्राम पंचायत नगला सूदन में प्रधानों की मृत्यु होने से पद रिक्त चल रहे हैं।
इसके अलावा ब्लाॅक नवाबगंज की ग्राम पंचायत अल्हादादपुर, हथौड़ा, ककिउली, परिउली खरिदाई में सदस्य का एक-एक पद रिक्त है। ब्लाॅक कायमगंज की ग्राम पंचायत जिजपुरा, सिवारा मुकुट, नरायनपुर, शमसाबाद के ललौर राजपूतान, नैगवां, बांसखेड़ा, छिछौनापुर पट्टी, कमालगंज के रायपुर, कुम्हौली में सदस्य का एक-एक पद व जहांगीरपुर में दो, मोहम्मदाबाद के कुबेरपुर जुन्नारदार, राजेपुर के कमालुद्दीनपुर, रतनपुर पमारान में एक-एक, जबकि सवासी में ग्राम पंचायत सदस्य के दो रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा ब्लाॅक मोहम्मदाबाद में वार्ड नंबर 10 में क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद रिक्त है। इसके लिए संबंधित ब्लाॅक कार्यालय में 18 जुलाई से नामांकनपत्रों की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। उपचुनाव के सभी कार्यक्रम ब्लॉक मुख्यालय पर ही होंगे।
विज्ञापन


उपचुनाव कार्यक्रम की तिथियां

22 जुलाई - नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि।
23 जुलाई - नामांकनपत्रों की जांच।
24 जुलाई - नामांकन पत्र वापसी व प्रतीक चिह्न आवंटन।
06 अगस्त - मतदान।
08 अगस्त - मतगणना व परिणाम की घोषणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें