rape accused delhi police cop son
बस यात्री को रास्ते में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिला कर लूट लिया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को बरेली की ओर से फर्रुखाबाद आ रही रोडवेज बस में एक युवक यात्रा कर रहा था। रास्ते में बस में सवार जहरखुरानाें ने युवक से दोस्ती गांठ ली।
इसके बाद यात्री को किसी चीज मेें नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। बेहोश हो जाने पर गिरोह के सदस्यों ने उसके पास से नगदी और सामान निकाल लिया। कुछ देर बाद बस में सवार यात्रियों ने जब युवक को बेहोश देखा तो इसकी जानकारी परिचालक को दी। सूचना पर बस परिचालक ने बस को रुकवा लिया। उसे चाचूपुर गांव में हाईवे के किनारे छोड़ कर चले गए।
यात्री को बेहोश देखकर वहां पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई तो उसने यात्री को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। होश में न आने के कारण यात्री का नाम पता ज्ञात नहीं हो सका।
सीतापुर जिले के थाना पिसावा के गांव बर्महाली निवासी रामचंद्र शराब के नशे में धुत बदहवास हालत में सड़क किनारे पड़ा था। इसकी सूचना मिलने पर एंबुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि रामचंद्र शराब के नशे में था। ज्यादा शराब पीने से उसकी हालत बिगड़ी।