फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग व ब्रेक फेल होने से पुलिया से टकराई बस

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही रोडवेज बस की स्टेयरिंग व ब्रेक अचानक फेल हो गया। बस सड़क किनारे बनी पुलिया से टकराकर रुक गई। इससे बड़ा हादसा बच गया। बस में 40 सवारियां थीं। यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।
विज्ञापन

फजलगंज डिपो की दिल्ली रूट पर चलने वाली बस को फर्रुखाबाद के रूट पर भेजा गया था। रविवार शाम कानपुर से फर्रुखाबाद आते समय बस गांव कतरौली पट्टी के निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलवे की पुलिया से टकरा गई। सवारियों में अफरातफरी मच गई। पुलिया के नजदीक रेलवे का बड़ा एंगल था। इससे बस टकराने से बच गई। चालक दीपक ने बताया कि बाइक सवार को बचाने में बस की स्टेयरिंग व ब्रेक फेल हो गए थे। यात्रियों को दूसरी बस से फर्रुखाबाद बस अड्डे भेजा गया। दो दिन पूर्व कानपुर जाते समय बरेली डिपो की एसी बस की भी ब्रेक फेल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें