फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रामगंगा पुल पर बस खराब, नौ घंटे जाम में फंसे रहे वाहन

Sun, 30 Nov 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-22 रामगंगा पुल पर जाम में फंसे वाहन। जागरूक पाठक
विज्ञापन
अमृतपुर। इटावा-बरेली हाईवे पर रामगंगा पुल पर हुए गड्ढे पर रखे पत्थर से एक रोडवेज बस टकरा गई। इससे शुक्रवार रात को जाम लग गया।
विज्ञापन

पुल के दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर दूर तक वाहन फंस गए। थानाध्यक्ष ने ट्रैक्टर से बस को खिंचवाकर दूर खड़ा कराया। तब कहीं नौ घंटे बाद शनिवार सुबह 10 बजे के बाद जाम खुल सका।

शाहजहांपुर डिपो की बस शुक्रवार रात को शाहजहांपुर जा रही थी। रात करीब एक बजे बस इटावा-बरेली हाईवे पर रामगंगा पुल पर पहुंची। तभी पुल के बीच में हुए गड्ढे पर रखे पत्थर के डिवाइडर से बस टकरा गई, इससे बस खराब हो गई।
विज्ञापन

बस खड़ी होने से पुल पर दोनों ओर जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की कतारें एक तरफ तीन किलोमीटर दूर हुल्लापुर और दूसरी तरफ निबिया तक लग गईं। इससे वाहनों में फंसे यात्री परेशान हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को निकलवाने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली।
सुबह थानाध्यक्ष सुदेश कुमार मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर मंगवाकर खराब बस को पुल से हटवाकर दूर खड़ा कराया। तब करीब नौ घंटे बाद सुबह 10 बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका। थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया रोडवेज बस खराब होने से जाम लगा था। ट्रैक्टर से बस को हटवाने में समय लग गया।
विज्ञापन



डबरी-राजेपुर मार्ग पर भी लगा जाम
इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगने का असर राजेपुर मार्ग पर भी पड़ा। निबिया तक जाम लगा होने की वजह से गन्ना लादकर बरेली की ओर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक राजेपुर-डबरी मार्ग पर खड़े हो गए। इससे इस मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।

फोटो-22 रामगंगा पुल पर जाम में फंसे वाहन। जागरूक पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें