फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने लाखों के जेवर व नगदी चुराई

Wed, 27 Jul 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 पिकेट पुलिस से चंद कदम की दूरी पर स्थित दुकानदार के घर से चोर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर डॉग स्क्वायड और फिगर प्रिंट टीम ने जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं
विज्ञापन

मिला।  


थाना नवाबगंज के गांव मंझना निवासी गणेश कुमार चतुर्वेदी की गांव में ही परचून की दुकान है। दुकानदार के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर पिकेट लगती है। गणेश कुमार परिवार के साथ मकान में सो रहे थे। रात को चोर बैठक की ओर लगे जंगले को तोड़कर अंदर घुस गए। चोर घर से एक अटैची और एक बक्सा उठाकर ले गए, जो उन्होंने मकान से कुछ दूरी पर जाकर तोड़ा।

चोरों ने बक्साें और अटैची में रखी नगदी और जेवर निकाल लिए और भाग गए। बुधवार की सुबह गणेश की भाभी रजनी सोकर उठीं तो मेनगेट खुला देखकर दंग रह गईं। महिला के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए।
विज्ञापन


मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसओ नरेंद्र गौतम फोर्स के साथ आ गए। एसओ, डॉग स्क्वायड और फिगर प्रिंट टीम ने मौके पर जाकर जांच की। खोजी कुत्ता बक्सों के पास जाकर इधर-उधर घूमा और वापस लौट आया। कोई सुराग न मिलने पर टीम के लोग वापस लौट गए। गणेश ने बताया कि चोर उनके यहां से 1.75 लाख नगद और करीब दो लाख के जेवर चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें