फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड िववि. ने भी फर्जी बताए प्रमाणपत्र

Thu, 15 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में 16448 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 214 पदों पर काउंसलिंग कराई गई। इसमें उरई के  एक महाविद्यालय ने     28 अभ्यर्थियों के बीएलएड के प्रमाण पत्रों को फर्जी बताया था। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने भी बीएसए को पत्र भेजकर प्रमाण पत्रों को फर्जी करार दिया है।
विज्ञापन



बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग के बाद प्रमाण पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन 28 अभ्यर्थियों के बीएलएड के प्रमाणपत्र मिले थे। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने तीन सदस्यीय टीम को जांच के आदेश दिए थे।
बीएसए संदीप चौधरी ने बीएलएड के प्रमाणपत्रों की जानकारी के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को पत्र भेजा था। वहां पर इन प्रमाण पत्रों की जांच की गई।

जांच में कोई भी बीएलएड प्रमाण पत्र विश्वद्यिालय के रिकार्ड में नहीं मिला । गुरुवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएसए को पत्र भेजकर कहा कि बीएलएड के जरिए काउंसलिंग कराए गए 28 प्रमाण पत्र फर्जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कोई लेखाजोखा विश्वविद्यालय में नहीं है। बीएसए संदीप चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय से पत्र प्राप्त हो   गया है।


फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए काउंसलिंग करवाने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर लिखाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें