प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के 16448 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बीएलएड (बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजूकेशन) डिग्री धारकों के प्रमाण पत्र सत्यापन के दौरान फर्जी पाए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 28 और डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के तीन आवेदकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।
जिले की अंडियाना निवासी वीना यादव का नाम भी सूची में शामिल है। बीएसए ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली में जो सूची भेजी है। उनमें जिला कन्नौज के गांव देवपुर के विनोद कुमार, भगत सिंह नगर की एकता दुबे, नई बस्ती सराय गुजरमार्ग के हिमांशु, इब्राहीमगंज के राजीव कुमार, चंदनपुर की चांदनी देवी, आलोक कुमार,
गांधी नगर के सुग्रीव द्विवेदी, भटपुरी के शिवेंद्र सिंह, नगरिया सुरताय के कुलदीप कुमार, रामनगर भवानीगंज के अरुण कुमार, इब्राहीमगंज के जितेंद्र शर्मा, माला देवी, मोहल्ला कुलियां के मुकेश कुमार, रामनगर के चंदा गुप्ता, ग्रेसीगंज के रमाशंकर गुप्ता, भवानीगंज रामनगर के रामानंद, रकरा के ध्रुव प्रताप सिंह,
मीरपुर के अवधेश कुमार, सुभाष नगर के राहुल कुमार, जिला मैनपुरी के गांव नगला गोकुल के संतोष कुमार, ब्योंती के संजय यादव, बहोरी नगला के हरवीर सिंह, जिला फिरोजाबाद सिरसागंज की सुमन सिंह, किदवई नगर कानपुर की अपूर्वा अग्निहोत्री, जिला एटा के मेहतापार्क की संगीता दीक्षित, वरुनगंज की अलका मिश्रा, नगला महानंद के हरेंद्र सिंह, जिला कासगंज गंजडुडवारा के चाहतमियां, जिला फतेहपुर सीकरी के जयपाल सिंह और आगरा के कगारोल के हरेंद्र पाल सिंह के नाम शामिल हैं।