फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी ने आलू किसानों की बढ़ाई धड़कन

Wed, 14 Nov 2018 11:29 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
आलू की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एकाएक बदले मौसम और बूंदाबांदी ने आलू किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अगर बरसात हो गई तो आलू की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। इसके साथ ही सरसों और खेतों में कटी धान की फसल भी बरबाद हो जाएगी। हालांकि इस बूंदाबांदी से गेहूं और सरसों समेत अन्य फसलों को लाभ होगा। किसानों का कहना है कि बूंदाबांदी से आलू की पैदावार पर करीब 10 से 15 प्रतिशत का असर पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


जिले में सबसे ज्यादा आलू की खेती होती है। इस बार जनपद में 38 हजार हेक्टेयर भूमि में आलू की बुवाई हुई है। मंगलवार देर रात अचानक बदले मौसम ने आलू किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि गेहूं, सरसों और मटर आदि फसल के लिए बूंदाबांदी व बरसात लाभदायक है। एकाएक मौसम में ठंडक बढ़ने से किसान परेशान हैं। क्योंकि कई किसानों की धान की कटी फसल भी खेत में ही अभी पड़ी है।

किसान रामबहादुर राजपूत ने बताया कि बूंदाबांदी होने से नए आलू की पैदावार में करीब 15 से 20 प्रतिशत कमी आएगी। यदि बरसात हो गई तो आलू काफी बर्बाद हो जाएगा। खेतों में कटी धान की फसल भी सड़ जाएगी। हालांकि 10 प्रतिशत असर बूंदाबांदी से भी धान की फसल पर पड़ेगा।
विज्ञापन


किसान महेशचंद्र का कहना है कि बूंदाबांदी से आलू की फसल पर असर पड़ना लाजिमी है। अगर बरसात हो गई तो आलू की बेल सड़ जाएगी, जिससे हम लोगों को काफी नुकसान होगा।

इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बूंदाबांदी गेहूं, सरसों, मटर और मसूर की फसल के लिए काफी लाभदायक है। यदि बरसात हो जाती है तो और भी ज्यादा लाभ इन फसलों को होगा। उन्होंने बताया कि इन दिनों फसलों के लिए तापमान कम होना काफी अच्छा माना जाता है और बूंदाबांदी से तापमान कम हुआ है। आलू की फसल को बूंदाबांदी से कोई खास नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें