फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लेखपाल व पुलिस के सामने दबंगों ने महिला को बेल्टों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पारिवारिक बंटवारे में मिली जमीन पर कब्जा होने की शिकायत के बाद पहुंची महिला पर लेखपाल और पुलिस के सामने दबंगों ने हमला बोल दिया। बेल्टों व डंडों से पीटने से महिला के काफी चोटें आईं। पीड़िता आईटीआई चौकी प्रभारी के कहने के बाद ही नापजोख के स्थल पर गई थी।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मोहल्ला श्यामनगर निवासी अनुज कटियार और उनकी पत्नी रानी कटियार (55) राजस्थान में रहते हैं। यहां उनकी जमीन पर परिवार के ही लोगों ने कब्जा कर लिया है। विवादित जमीन पर कब्जा होने की शिकायत मिलने पर रानी कटियार ने शनिवार सुबह थाने पहुंचकर शिकायत की। थाने से आईटीआई चौकी भेज दिया गया।
रानी कटियार ने चौकी पहुंचकर प्रभारी सुरजीत सिंह को घटना की जानकारी दी। दरोगा ने पुलिस व लेखपाल के पहुंचने के बाद ही मौके पर जाने की बात कही। रानी कटियार चौकी में ही बैठी रहीं। लेखपाल और पुलिस के पहुंचने के बाद दरोगा ने मौके पर जाने की बात कह दी। इसके बाद रानी कटियार जैसे ही मौके पर पहुंची, तो वहां मौजूद दबंगों ने बेल्टों व डंडों, लात-घूंसों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी और लेखपाल तमाशबीन बने रहे। पीड़ित ने बताया कि मारपीट होते ही लेखपाल तो खिसक गए। पुलिस कर्मी बचाने में नाकाम रहे। महिला के शरीर में काफी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने बमुश्किल बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची। देर रात घायल रानी का लोहिया अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय ने बताया कि पुलिस के सामने मारपीट की जानकारी नहीं है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें