कायमगंज। एक माह पूर्व नगर के मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी अशोक वाल्मीकि को मोहल्ले के नीरज वाल्मीकि व अन्य ने मारपीट कर घायल कर दिया था। तब अशोक ने नीरज समेत कई हमलवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।इसी रंजिश में शनिवार को नीरज व 3 अन्य अज्ञात लोगों ने अशोक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।इससे परेशान होकर अशोक ने अपने दरवाजे पर मकान
बिकाऊ का पोस्टर लगा दिया। जानकारी पर पुलिस ने अशोक की ओर से नीरज समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।इसके बाद अशोक ने पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट होकर पोस्टर उतार दिए। संवाद