फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोड पर दो दुकानों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चिह्नीकरण के बाद भी दुकानें न तोड़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने अपने सामने दो दुकानों पर बुलडोजर चलवाया। इस दौरान पहुंचे किरायेदारों को जमकर हड़काया। कुछ दीवारें और छज्जा भी ध्वस्त कराए गए।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, ईओ रविंद्र कुमार पुलिस व पीएसी के साथ सुबह साढ़े आठ बजे पांडवेश्वर नाथ शिवालय के पास पहुंचीं। उन्होंने बसपा नेता जैमिनी राजपूत को बुलाकर खरीदी गईं दो दुकानों को न तोड़ने का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि काफी सालों से दुकानें किराये पर हैं। किरायेदार दीपक गुप्ता और सप्पू इनका ताला नहीं खोल रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानों पर बुलडोजर चलाने के आदेश दे दिए। कुछ देर में पहुंचे किरायेदारों को भी खरीखोटी सुनाईं।
इसके अलावा अफसरों ने करीब आठ स्थानों पर बाहर निकले छज्जा और कुछ दीवारों को गिरवा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण न तोड़ने वालों को हिदायत दी कि तुरंत सरकारी जमीन को खाली कर दें, ताकि बुलडोजर न चलाना पड़े।
विज्ञापन

फिर चलने लगे घन और ड्रिल मशीनें
प्रशासन की सख्ती के बाद एक बार फिर रेलवे रोड पर घन और ड्रिल मशीनों का शोर शुरू हो गया। लोगों ने बचे अतिक्रमण को दोबारा तोड़ना शुरू कर दिया है। कुछ स्थानों पर पहले लगे निशानों तक नहीं तोड़ा गया, लिहाजा अब दोबारा नाप होने पर लोगों को तोड़ना पड़ रहा है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें