फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शौच के लिए गए वृद्ध पर सांड का हमला, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर से शौच के लिए गए एक वृद्ध पर सांड ने हमला बोल दिया। वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़े मिले। परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

राजेपुर थाने के गांव गांधी निवासी राजाराम (70) रोज की तरह शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे खेतों में शौच के लिए गए थे। रास्ते में सांड ने हमला कर दिया। इससे उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सवा नौ बजे के करीब उन्होंने दम तोड़ दिया।
उनके दो पुत्र नंदराम और लालू हैं। नंदराम ने बताया कि ग्रामीणों ने सांड को हमला करते हुए देख लिया था। ग्रामीणों के चिल्लाने पर ही वह छोड़कर भागा। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें