फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में दो इमारतें धंसने से मची भगदड़

Tue, 04 Sep 2018 11:51 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
भवन तोड़ती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के बजरिया मार्केट में मंगलवार को अचानक दो इमारतें धंसने से भगदड़ मच गई। प्रशासन ने जेसीबी से मकान तोड़ा। सूचना पर एसडीएम, सीओ, चेयरमैन व अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह बजरिया मार्केट निवासी गोविंद गुप्ता व उनके पड़ोसी कैलाश गुप्ता की दो मंजिला बिल्डिंग अचानक रोड की तरफ  झुक गई। वहां लगा बिजली का पोल भी झुक गया। बिल्डिंग का मलबा सड़क पर गिरने लगा। वहां से गुजरने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। लोग बीच रास्ते से लौटने लगे। मकान में रहने वाले लोग कीमती सामान लेकर बाहर की ओर भागने लगे। आसपास के दुकानदार भी दुकानों से सामान निकालने लगे। दोपहर को पड़ोसियों ने जर्जर भवन गिरने की सूचना संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद एडीएम को दी। इस पर एसडीएम अनिल कुमार, सीओ अखिलेश राय, चेयरमैन सुनील कुमार चक, कोतवाली प्रभारी राधेश्याम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी मंगवाकर मकान तुड़वाना शुरू कराया गया। कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया।

आसपास रहने वाले लोगों ने एसडीएम से कहा कि वह लोग घरों से अपना कीमती सामान निकाल लें। इसके बाद भवन को गिरवा दिया जाए। इस पर फिलहाल जर्जर भवनों को तोड़ने का कार्य रोक दिया गया है। मकान मालिक व आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक टेलीकॉम कंपनी ने इस भवन के पास अपना यंत्र लगाने के लिए गड्ढा खुदवाया था। इसमें धीरे-धीरे बारिश का पानी जाता रहा। इससे भवन धसक गया। एसडीएम ने बताया कि भवन जर्जर हालत में है। कोई बड़ा हादसा न हो जाए। इस लिए भवन को तोड़ना जरूरी है।
विज्ञापन


पुराने मकानों के लिए मुसीबत बन गई बारिश
कायमगंज। एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश पुराने मकानों के लिए मुसीबत बन गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक तहसील क्षेत्र में एक माह में करीब 428 मकान व कमरे गिर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें