बीटीसी, डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं कल से
फर्रुखाबाद। बीटीसी और डीएलएड प्रशिक्षण की चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 9 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 1430 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को मास्क लगाकर केंद्र पर प्रवेश करना होगा।
बीटीसी प्रशिक्षण 2013, 2014, 2015 (अनुत्तीर्ण व अवशेष) एवं डीएलएड प्रशिक्षण 2017, 2018 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र एनएकेपी इंटर कालेज में 300, म्यूनिसिपल इंटर कालेज फतेहगढ़, राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ में तीन-तीन सौ और राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में 230 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
राजकीय इंटर कालेज फर्रुखाबाद में तीन सौ परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। ये परीक्षाएं 9 से 11 नवंबर तक चलेंगी। डायट प्राचार्य विजय पाल सिंह ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं अभी तक चल रहीं थीं जो शनिवार को समाप्त हो गईं हैं। 9 नवंबर से चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी।