फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बसपा नेता के होटल की 26 को होगी पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बसपा नेता के सील होटल को खुलवाकर वीडियोग्राफी के साथ 26 दिसंबर को पैमाइश कराई जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने सीओ सिटी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे मैनपुरी जेल में बंद है। गैंगस्टर के मुकदमे में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने ठंडी सड़क स्थित बसपा नेता का गुरुशरणम होटल सहित कई संपत्तियां कुर्क कर ली थीं।
तहसीलदार सदर की ओर से गैंगस्टर कोर्ट में सील होटल को खुलवाकर फिर से पैमाइश कराने की मांग की गई थी। कोर्ट ने 24 से 27 दिसंबर तक बसपा नेता के वकील बृजेंद्र मोहन अग्निहोत्री की मौजूदगी में पैमाइश कराने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन

बसपा नेता व उनके परिजनों के नाम पर ठंडी सड़क पर इंटरलॉकिंग ईट प्लांट है। नाप जोख में प्लांट की भूमि तालाब की पाई गई है। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बसपा नेता अनुपम दुबे सहित उनके परिजनों को प्लांट के धवस्तीकरण का नोटिस जारी कर दिया है।
ठंडी सड़क स्थित होटल केएम हाउस के मालिक पंकज अरोड़ा, विवेक अरोड़ा, गौरव अरोड़ा को सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने ध्वस्तीकरण के संबंध में नोटिस भेजा है। इसमें कहा कि होटल के नाम पर 18 आवासीय नक्शे पास कराए गए।
विज्ञापन

जांच में होटल की अधिकांश भूमि तालाब की पाई गई है। होटल को समय सीमा के अंदर खुद ध्वस्त करा ले। अन्यथा नगर पालिका द्वारा ध्वस्तीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें