फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे के विवाद में भाई को गोली मारी

Thu, 06 Jul 2017 11:55 PM IST
फ़र्रुख़ाबाद
विज्ञापन
घायल व्यापारी सतीश गुप्ता। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
बंटवारे के विवाद में देर रात व्यापरी को छोटे भाई ने गोली मारकर घायल कर दिया। उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मौके से तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गली नारायणदास निवासी सतीश गुप्ता वैश्य एकता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। गुरुवार रात करीब नौ बजे वह घर पर मौजूद थे। तभी छोटा भाई संजू गुप्ता वहां पहुंचा। बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। सतीश के दूसरे भाई सतेंद्र गुप्ता ने बताया कि छोटा भाई दो लाख रुपये नगद या मकान में हिस्सा मांग रहा था।

इसी बात पर कहासुनी हुई तो संजू ने तमंचा निकालकर गोली चला दी, जो सतीश गुप्ता के पेट में लगी। घटना को अंजाम देकर वह भाग निकला। सूचना पर सीओ सिटी आलोक सिंह व कोतवाल अनूप निगम मौके पर पहुंचे। घायल को आवास विकास तिराहा स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन


व्यापारी नेता चार भाई थे, इनमें एक की मौत हो चुकी है। कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि मौके से तमंचा बरामद हो गया है। संपत्ति के विवाद में भाई ने बड़े भाई को गोली मारी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें