फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भाभी पर हमला करने वाला देवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-26 कोतवाली में पुलिस के बीच खड़ा आरोपी चरन सिंह। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन

गांव प्रेमनगर में सोमवार को हुई थी घटना, गड़ासा भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी

कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर में भाभी पर गड़ासे से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद किया गया है।


गांव प्रेमनगर निवासी कल्पना देवी सोमवार शाम घर पर सिलाई का काम कर रही थीं। मशीन की आवाज से घर में सो रहे उनके देवर चरन सिंह की नींद खुल गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर चरन सिंह ने गड़ासे से कल्पना देवी पर कई वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन




घायल कल्पना देवी का कानपुर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजन के अनुसार उनकी हालत में सुधार है। मामले में कल्पना के पिता दिवारीलाल निवासी गांव मनकू नगला थाना कमालगंज ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन




प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को आरोपी चरन सिंह को गांव के निकट करौंदे के बाग से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें