फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: बहनोई ने हमला कर दंपती को किया लहूलुहान

Sat, 11 Feb 2023 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बहन को परेशान करने से रोकना दंपती को भारी पड़ गया। दबंग बहनोई ने कुछ साथियों संग घर पर हमला कर दंपती को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया। पत्नी को भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कादरीगेट शांतिनगर पश्चिम निवासी चंदन मिश्रा (30) के घर गुरुवार देर रात उनका बहनोई कुछ दबंग दोस्तों के साथ पहुंचा। चंदन के दरवाजा खोलते ही बहनोई और साथियों ने लाठी, डंड़ों, सरिया से हमला बोल दिया। शोर सुनकर पहुंची चंदन की पत्नी शीतला मिश्रा ने बचाने का प्रयास किया, तो दबंगों ने उसे भी पीटा।
मोहल्ले वालों के आने पर दबंग भाग गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया। चंदन ने बताया कि उनका बहनोई बहन को आए दिन पीटता है। उन्होंने विरोध किया था। इस वजह से हमला किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें