फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जमीन बंटवारे की पंचायत में भाई बहन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जमीन बंटवारे के लिए हो रही पंचायत में दबंगों ने भाई-बहन पर हमला बोल दिया। इससे दोनों लहूलुहान हो गए। पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव नगला पूरन निवासी अविलेश कुमार ने गांव के ही सुरेंद्र, शैलेश, अजीत, राजेंद्र, रीपी, सरोजनी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि उनका जमीन बंटवारे को लेकर कायमगंज एसडीएम की अदालत में मुकदमा विचाराधीन है। 28 सितंबर की शाम ग्राम प्रधान व समाज के लोगों ने आपसी विवाद निपटाने के लिए पंचायत बुलाई। इसमें इन लोगों ने गाली-गलौज की। मना करने पर लात-घूंसों से हमला बोल दिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर बचाने आई बहन को भी पीटा। आरोपी शैलेश ने उसके सिर में ईंट मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गई। दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें