फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के अंतिम दर्शन कर गए समर्थकों के छलके आंसू

विज्ञापन
सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि में शामिल भाजपा नेता विश्वास गुप्ता। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन कर गए समर्थकों आंसू छलक उठे। व्यक्तित्व के धनी होने से अंतिम संस्कार में दलीय सीमाएं टूट गईं। जिले से करीब 300 समर्थक अंतिम संस्कार में शामिल होने सैफई गए थे।
विज्ञापन

सोमवार से समर्थक सैफई पहुंचने लगे थे। शीतगृह मालिक विजय यादव, सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, बंटी यादव, आनंद यादव, सुमित गंगवार, दिनेश, मैतोष, विपिन आदि समर्थक नेताजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वापस आने पर पूछने पर विजय यादव ने बताया कि अब ऐसा नेता कहां मिलने वाला है। नेताजी तो मुख्यमंत्री होने के दौरान जनपद में कई विवाह समारोह व तेरहवीं संस्कार तक में शामिल होने आए थे। उन्होंने कभी दूसरी पार्टी के नेता के बुलाने पर भी उसका सम्मान रखा।
राजनीति के एक युग का अंत
नेताजी के निधन की सूचना मिलते ही भाजपा नेता विश्वास गुप्ता सोमवार को सैफई रवाना हो गए थे। मंगलवार को वह मुखाग्नि के दौरान वहीं मौजूद थे। इस दौरान उनके आंसू नहीं बंद हुए। फोन पर उन्होंने बताया कि नेताजी के जाने से राजनीति के एक युग का अंत हो गया। डॉ. अनार सिंह यादव, अर्जुन कश्यप, नीरज गुप्ता, ईशू गुप्ता, सुधांशु गुप्ता आदि भी अंतिम दर्शन करने सैफई गए थे।
विज्ञापन

वीआईपी गेट से बुलाए गए पूर्व राज्यमंत्री
पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव, अपने बेटे सचिन यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के साथ नेताजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने सैफई गए थे। उनकी रिश्तेदारी होने के साथ ही बहुत ही नजदीकी संबंध थे।
मदनपुर से 40 व रोहिला से सैफई गए 60 लोग
मोहम्मदाबाद। मदनपुर प्रधान हरगोविंद सिंह उर्फ पिंटू ने बताया कि उनके गांव व रोहिला के लोगों का उनसे खासा लगाव था। हरगोविंद ने सैफई जाकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी। मदनपुर से 40 लोग व रोहिला से करीब 60 लोग सैफई गए थे। उधर कमालगंज क्षेत्र से अरशद जमाल सिद्दीकी, सिराजुल आफाक,बिल्लू श्रीवास्तव, फुरकान, हिसामुल हसन आदि सैफई पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें