फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रुपये नहीं मिलने पर राजमिस्त्री ने लगाई फांसी

Sun, 21 May 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शराब के लिए रुपये नहीं मिलने पर राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले राजमिस्त्री ने पत्नी व बच्चों को गाली-गलौज कर घर से निकाल दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भखरामऊ निवासी राजमिस्त्री सरवन कुमार शाक्य(46) शराब पीने का आदी था। शुक्रवार की शाम को सरवन कुमार ने बेटे शिवा व पत्नी निर्मला से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। पत्नी व बेटे ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इस पर सरवन का पत्नी व पुत्र से विवाद हो गया। सरवन ने गाली-गलौज कर पत्नी निर्मला, पुत्र शिवा, ऋषभ, पुत्री पूजा को घर से निकाल दिया। इसके बाद सरवन ने आंगन में लगे बकैना के पेड़ पर पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर उस पर लटक गया। रात को पत्नी व बच्चे वापस आए तो सरवन को फंदे पर लटका हुआ पाया। पत्नी निर्मला ने पुलिस का सूचना दी। कोतवाल सचिन कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी की। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक राजमिस्त्री की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें