फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शादी में हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर दुल्हन के जीजा को मारी गोली

विज्ञापन
फोटो-44 कायमगंज शादी समारोह में घटना के बाद प्रदीप से जानकारी करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। नगर के एक मैरिज होम में बृहस्पतिवार रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर दुल्हन के जीजा को गोली मार दी गई। इस घटना से समारोह में अफरा-तफरी मच गई और घायल को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव पुरुषोत्तम सक्सेना सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

यह घटना पटवन गली स्थित मैरिज होम में हिंदूवादी नेता प्रदीप सक्सेना के पुत्र जय सक्सेना की शादी के दौरान हुई। द्वारचार की रस्म के समय लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव पुरुषोत्तम सक्सेना अपने साथियों के साथ समारोह में पहुंचे। उन्होंने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी, जिसका विरोध दुल्हन पक्ष के गौरव कुमार (35) निवासी शमसाबाद ने किया। विरोध से आक्रोशित होकर पुरुषोत्तम और उसके साथियों ने गौरव पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली गौरव की कमर के पास पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें तत्काल फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। घायल के भाई ने पुरुषोत्तम सक्सेना और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने पुरुषोत्तम सक्सेना और उनके पांच साथियों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों से पिस्टल और राइफल सहित कुछ असलहे बरामद किए गए हैं, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


घटना की जांच और गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला और चौकी प्रभारी अंकुर भाटी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की और तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू की। आरोपी पुरुषोत्तम सक्सेना और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-44 कायमगंज शादी समारोह में घटना के बाद प्रदीप से जानकारी करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें