फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मामूली विवाद में चले ईंट-पत्थर, निर्माण कार्य रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव शाहीपुर में मामूली बात को लेकर विवाद बढ़ गया। कहासुनी के बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। गांव की रहने वाली राजबेटी ने पुलिस को बताया कि उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। पास के खड़ंजे पर बालू और सीमेंट का मिश्रण तैयार किया जा रहा था। वहां बंधे एक बैल के पेशाब कर देने से निर्माण सामग्री खराब हो रही थी। इस पर उन्होंने बैल को खोलकर दूसरी जगह बांध दिया। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोग नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चार लोगों ने छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे मौके पर खलबली मच गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें