फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की सील तोड़ सरकारी गेहूं के 24 पैकेट चोरी

Tue, 08 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मालगाड़ी की सील तोड़कर चोरों ने सोमवार की रात 24 पैकेट गेहूं पार कर दिए। आरपीएफ ने तुरंत सजगता दिखाते हुए सगे भाइयों के यहां से 16 पैकेट गेहूं बरामद कर चार लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद निवासी गंगादीन का मेसर्स गंगादीन मोहम्मदाबाद की फर्म के नाम से ठेका है। सोमवार रात पंजाब से फर्रुखाबाद एफसीआई गोदाम सातनपुर मंडी के लिए मालगाड़ी की 42 बोगियों में 25 हजार क्विंटल गेहूं आया था। देर रात कर्मचारी गेहूं के पैकेट उतार रहे थे।

कर्मचारियों के मुताबिक सबसे पीछे की बोगी की सील टूटी थी और 24 पैकेट गेहूं गायब थे। कर्मचारियों ने आरपीएफ और ठेकेदार गंगादीन को सूचना दी। मंगलवार तड़के कर्मचारियों को गेहूं मालगोदाम के पास में ही स्थित गांव नगला खैरबंद निवासी एक ग्रामीण के घर तक फैले मिले।
विज्ञापन


आरपीएफ के जवानों ने अवधेश राठौर के घर छापा मारा तो चोरी गए गेहूं की खाली बोरियां मिलीं। खोजबीन के दौरान बर्तनों, ड्रम और सूखी पड़ी पानी की टंकी आदि में गेहूं भरा मिला। पुलिस ने अवधेश राठौर के सामने ही रहने वाले उसके सगे भाई अरविंद राठौर के यहां छापा मारा तो वहां पर गेहूं के 16 पैकेट बरामद हुए। आरपीएफ इनके यहां से बाइक भी उठा लाई।

आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन स्थित मालगोदाम के पास से पवन सिंह निवासी घेर शामू खां और बिन्नी निवासी उदित नारायण निवासी नगला खैरबंद समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।

वहीं, आरपीएफ चौकी इंचार्ज आरपी सिंह ने बताया कि 18 पैकेट गेहूं के मालगाड़ी की बोगी से चोरी हुए थे जो बरामद कर लिया गया है। इस मामले में पवन सिंह निवासी घेर शामू खां और बिन्नी निवासी उदित नारायण निवासी नगला खैरबंद को गिरफ्तार कर लिया।

उधर, आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमार ने बताया कि गेहूं चोरी मामले में आठ लोग शामिल हैं। इनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें