फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ तराजू-बांट चुराए

Mon, 12 Dec 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाई की दुकान के ताले तोड़कर चोर तराजू, बांट और रेजगारी चोरी कर ले गए। सूचना पर दुकानदार ने एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चोर से तराजू-बांट बरामद हो गया है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के मोहल्ला मेमरान निवासी हरिओम यादव की रेलवे स्टेशन तिराहे पर मिठाई की दुकान है। रविवार रात दुकान के ताले तोड़े चोर अंदर घुसे और यहां से गोलक में रखी रेजगारी और तराजू, बांट चुरा ले गए। सोमवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो तालों को टूटा देखकर वह दंग रह गया।

मुख्य बाजार में घटना से आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस बीच हरीओम चोरों की खोजबीन के लिए निकल पड़ा। सुबह ही दुकानदार ने महादेवी वर्मा मूर्ति के पास चोर को पकड़ लिया। उसका साथी मौके से फरार हो गया। उसके पास से थैली में बांट और तराजू बरामद हो गए। इसके साथ ही दुकानदार ने उसे पकड़ कर रेलवे रोड चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


हरीओम ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पकड़ा गया चोर मोहल्ला जटवारा का रहने वाला बताया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी करने में जुटी हुई है। मालूम हो कि रात से ही कोहरा होने के कारण शहर से लेकर जिले में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें