फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से नाले उफनाए, जगह-जगह जलभराव

Sun, 15 Jul 2018 12:07 AM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
तलैया फजल इमाम मोहल्ला में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
छह घंटे की बारिश से शनिवार को शहर के अधिकतर नाले उफना गए। इसके चलते जलभराव हो गया। गंगानगर और तलैया फजल इमाम मोहल्लों में घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन


शनिवार तड़के करीब तीन बजे से बारिश शुरू हुई जो करीब नौ बजे तक जारी रही। इसके बाद दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके चलते ठंडी सड़क, भीकमपुरा, तलैया फजल इमाम, गंगानगर कालोनी और कछियाना समेत अन्य नाले उफना गए। तलैया फजल इमाम और गंगानगर कालोनी में घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया जाने वाली सड़क, मदारवाड़ी, छेदा चूरन सिंह वाली गली, आवास विकास-गिहार कालोनी जाने वाले मार्ग, भीकमपुरा, पलरिया, बीबीगंज, गुदड़ी और दिल्ली ख्याली कूंचा आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। वहीं, पूरे दिन बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें